फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एसडीओ रेखा यादव के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन तेज

Tue, 04 Nov 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 21रेवाड़ी। कोटकासिम उपखंड में प्रशासनिक अव्यवस्था के आरोपों को लेकर आक्रोश में वकील - फोटो : विजेथुआ महावीरन धाम का मकरीकुंड व मंदिर ।
विज्ञापन
भिवाड़ी। खैरथल-तिजारा जिले के कोटकासिम उपखंड में प्रशासनिक अव्यवस्था के आरोपों को लेकर वकीलों का आक्रोश बढ़ गया है। स्थानीय बार एसोसिएशन ने उपखंड अधिकारी रेखा यादव के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके तत्काल स्थानांतरण की मांग की है। इस संबंध में वकीलों ने भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामहेत सिंह यादव को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में एसडीओ पर तानाशाही रवैये, भ्रष्टाचार और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि रेखा यादव की कार्यशैली से न केवल अधिवक्ता बल्कि आमजन भी परेशान हैं। कई शिकायतों के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ है जिससे जरूरी कार्य लंबे समय से लंबित पड़े हैं।
वकीलों ने बताया कि 7 अक्तूबर 2025 से कार्य बहिष्कार जारी है जिसके कारण उपखंड स्तर पर प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। अध्यक्ष ने कहा कि एसडीओ का रवैया अब असहनीय हो गया है और उच्चाधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। यह विवाद नया नहीं है।
विज्ञापन

जुलाई 2025 में राजस्थान शिक्षक संघ (आंबेडकर) ने भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर इसी तरह के आरोप लगाए थे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। राजनीतिक दृष्टि से यह मामला इसलिए अहम है क्योंकि ज्ञापन सीधे भाजपा के वरिष्ठ नेता को दिया गया है। फिलहाल एसडीओ कार्यालय की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें