फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज

Thu, 23 Jan 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। सैनिक स्कूल में छठी और नौंवी कक्षा में दाखिले के लिए होने प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 23 जनवरी है। आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि यह परीक्षा एनटीए की ओर से देशभर में स्थित सैनिक स्कूल के लिए आयोजित की जाएगी। इनमें सैनिक स्कूल रेवाड़ी व सैनिक स्कूल कुंजपुरा शामिल है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। छठी और नौंवी कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म 23 जनवरी तक स्वीकार किए जाएंगे। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा ओएमआर आधारित आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कक्षा छह में दाखिले के लिए उम्मीदवार (लड़का व लड़की) का जन्म एक अप्रैल 2013 से 31 मार्च 2015 के बीच हुआ होना चाहिए तथा कक्षा नौ में दाखिले के लिए उम्मीदवार (लड़का व लड़की) का जन्म एक अप्रैल 2010 से 31 मार्च 2012 के बीच होना चाहिए। इसके लिए विद्यार्थियों को ऑल इंडिया सैनिक स्कूल्स प्रवेश परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए पोर्टल पर जाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें