कोसली। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय का दक्षिण हरियाणा में एकमात्र सरकारी महिला रीजनल सेंटर कृष्ण नगर में लेट फीस भरने पर 2 हजार रुपये जुर्माना लगेगा।
रीजनल सेंटर निदेशक प्रोफेसर बलबीर सिंह ने बताया कि बीए तीसरे, सेमेस्टर, बीए पांचवें सेमेस्टर, बीएससी तीसरे सेमेस्टर, बीएससी पांचवें सेमेस्टर, बीकॉम ऑनर्स तीसरे सेमेस्टर, बीकॉम ऑनर्स पांचवें सेमेस्टर और एमए तीसरे सेमेटर, पॉलिटिकल साइंस और एमए तीसरे सेमेस्टर इंग्लिश में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन फीस 30 जुलाई तक अवश्य भर दें। अन्यथा उन्हें लेट फीस 2 हजार रुपये देनी होगी।
छात्राएं सभी प्रमाण पत्रों सहित फार्म रीजनल सेंटर में दाखिला कमेटी के पास जमा करें। जो छात्राएं पहले से ही या पुरानी छात्राएं जो अगले सेमेस्टर में गई हैं वे फीस 30 जुलाई तक अवश्य जमा कर दें। स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई है। फीस भी 30 जुलाई को ऑनलाइन जमा होगी। छात्राएं सभी प्रमाणपत्रों सहित और एससी कैटेगरी की छात्राएं जीरो फीस के लिए 3 लाख से कम का नया आय प्रमाण पत्र साथ लाएं। सभी छात्राएं फीस जमा करने के लिए अपना एटीएम और अकाउंट से लिंक मोबाइल अवश्य लेकर आएं।