फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों के लिए कांग्रेस कैंसर जैसी बीमारी : सुदेश कटारिया

Sun, 28 Jul 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 14रेवाड़ी। लोगों को संबोधित करते मुख्यमंत्री के चीफ मीडिया को-आर्डिनेटर सुदेश कटारिय
विज्ञापन
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री के चीफ मीडिया कोआर्डिनेटर सुदेश कटारिया शनिवार को सेक्टर चार स्थित महावर धर्मशाला में आयोजित दलित सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दलितों के लिए कैंसर जैसी बीमारी है। इस बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए दलितों को एकजुट होना होगा।
विज्ञापन

सुदेश कटारिया ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साढ़े 9 साल के कार्यकाल में दलितों के हितों में करवाए गए कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 10 साल में दलितों को अत्याचार का सामना करना पड़ता था। मनोहर लाल ने उनकी पीड़ा को समझते हुए अनुसूचित आयोग का गठन किया। प्रदेश में किसी भी दलित को भेदभाव या फिर दंबगई का सामना नहीं करना पड़ता था। कहा कि दलितों को हमेशा वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें