रेवाड़ी। हरियाणा सरकार ने विपणन करदाताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए बकाया कर राशि के निपटान के लिए एकमुश्त एकमुश्त निपटान योजना शुरू की है। योजना की अंतिम तिथि 28 सितंबर है।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से वर्ष 2025 में छोटे व्यापारियों को लाभ देने के लिए शुरू की गई एकमुश्त निपटान योजना को व्यापारियों ने हाथों-हाथ लिया और उसका 115223 व्यापारियों ने पुरजोर लाभ उठाया।
इस स्कीम की कामयाबी को देखते हुए सरकार ने एक बार फिर निपटान स्कीम लाने का विचार किया है जिसके द्वारा पुराने बकायों को निपटाया जा सके तथा अदालतों में लंबित मुकदमों का समाधान किया जा सके।
जीएसटी में कम-से-कम बकाया राशियों के साथ आगे बढ़ा जाए ताकि जीएसटी संग्रह को बढ़ाने में अधिक-से-अधिक समय और ध्यान दिया जा सके।
उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त प्रीति चौधरी ने बताया कि सरकार ने 1 जून से 120 दिनों के लिए 28 सितंबर तक एकमुश्त निपटान स्कीम शुरू की है। संवाद