वारदात के तीसरे दिन पुलिस जांच में बुआ की हत्या का आरोपी कोई ओर नहीं बल्कि भतीजा ही पाया गया है। पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार भी कर लिया है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से परिवार के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, इसके चलते ही मामूली बात से शुरू हुए झगड़े में भतीजे द्वारा बांकड़ी मारकर बुआ को मौत के घाट उतार दिया गया था। कोसली एसएचओ शिवचरण ने बताया कि गांव लुखी में 10 अक्तूबर को ऊषा साइकिल से अपने खेत में जा रही थी। इसी दौरान सामने से उसके चाचा का लड़का अर्जुन बाइक पर आ रहा था। दोनों की आपस में टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई। झगड़े में अर्जुन ने बाकड़ी से ऊषा की हत्या कर दी। रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पिता और भाई नहीं होने के चलते अकेली खेती करती थी ऊषा
जानकारी के अनुसार ऊषा के पिता व भाई नहीं है। दो अन्य बहन शादीशुदा हैं तथा ससुराल में रहती हैं। ऊषा तलाक के बाद गांव में ही रहकर अपनी करीब तीन एकड़ जमीन पर खेती करती थी। 10 अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे वह खेत में पानी देने के लिए घर से निकली थी। देर शाम ऊषा का शव खेत में पड़ा मिला था, जिसके शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने मृतका के जीजा कृष्ण की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। पुलिस जांच में सामने आया कि ऊषा की उसके चाचा के साथ जमीनी विवाद चल रहा है, जिससे वे आपस में रंजिश रखते थे।