फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भू-मित्र व्हाट्सएप चैटबॉट से 24 घंटे मिलेंगी भूमि व राजस्व सेवाएं

Wed, 18 Mar 2026 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने भू-मित्र नामक व्हाट्सएप आधारित चैटबॉट लॉन्च किया है। इससे लोगों को भूमि और राजस्व से संबंधित सेवाएं 24 घंटे मिलेंगी।
विज्ञापन


डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि भू-मित्र चैटबॉट के माध्यम से नागरिक फिलहाल चार प्रमुख राजस्व सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। भूमि स्वामित्व और खेती संबंधी रिकॉर्ड के लिए जमाबंदी की प्रति, भूमि स्वामित्व में परिवर्तन से संबंधित इंतकाल (म्यूटेशन) की प्रति, संबंधित मामलों के लिए मुआवजा पंजीकरण तथा दस्तावेज पंजीकरण (डीड रजिस्ट्रेशन) से संबंधित सहायता ली जा सकती है।
इसके अतिरिक्त चैटबॉट के माध्यम से डीड टोकन जनरेशन, भूमि सीमांकन के लिए आवेदन, भूमि एवं राजस्व से जुड़ी शिकायत करने, शिकायत की स्थिति के समय की ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं व्हाट्सएप पर उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

नागरिक व्हाट्सएप नंबर 9593300009 को सेव करके और उस पर मैसेज भेजकर भू-मित्र सेवा का उपयोग कर सकते हैं। यह चैटबॉट साल के 365 दिन चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगा।

आने वाले समय में भू-मित्र प्लेटफॉर्म में और भी सेवाएं जोड़ी जाएंगी, जिससे डिजिटल शासन को और मजबूती मिलेगी तथा नागरिकों को अधिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें