ेवाड़ी। ललित यादव, भारतीय हैंडबॉल टीम कैप्टन
- फोटो : Rewari
वायुसेना में जूनियर वारंट ऑफिसर पद पर तैनाती पाने के बाद खेल में ऊंचा मुकाम हासिल करने का लक्ष्य लेकर चलने वाले जिले के गांव भेतवास भोंदु निवासी ललित यादव को भारतीय हैंडबॉल टीम का कप्तान बनाया गया है। ललित यादव तास्कंद के उज्बेकिस्तान में 24 सितंबर तक आयोजित होने वाले 28 वें इंडिपेंड्स कप अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारतीय हैंडबॉल टीम का कैप्टन बनने की खबर पाकर उनके गांव में जश्न का माहौल है। वीरवार को दूरभाष पर अमर उजाला से बातचीत में ललित यादव ने बताया कि दृढ़ निश्चय और अथक परिश्रम से किसी भी मंजिल को हासिल किया जा सकता है।
बता दें कि किसान मनोहर लाल के परिवार में जन्मे ललित बचपन से पढ़ाई में अव्वल रहते थे। विद्यार्थी जीवन से ही वह टेक्निकल ट्रेड से वायुसेना में भर्ती होना चाहते थे। लक्ष्य को पूरा करते हुए वह भारतीय वायु सेना में जूनियर वारंट ऑफिसर पद पर भर्ती हो गए। हालांकि स्कूली शिक्षा के दौरान वे हैंडबॉल को शौकिया तौर पर खेलते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण उन्होंने अपना ध्यान खेल की बजाए एयरफोर्स में भर्ती करने पर केंद्रित किया। सेना में भर्ती होने के बाद ललित ने हैंडबॉल की तैयारी शुरू की और मेहनत के बल पर ऊंचा मुकाम हासिल कर लिया।
कई मेडल और ट्राफी हासिल कर चुके हैं होनहार ललित
उन्होंने एयरफोर्स की खेल टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कई ट्राफी हासिल की है। इसके साथ ही वे तीनों सेनाओं की खेल टीम का भी प्रतिनिधित्व कर चुके है। देश के विभिन्न शहरों में पोस्टिंग के दौरान वे तमिलनाडु और राजस्थान राज्य की टीम का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वे कई मेडल और ट्राफियां जीत चुके हैं।
दृढ़ निश्चय के आगे हर मुश्किल हो जाती है आसान : ललित यादव
भारतीय हैंडबॉल टीम के कैप्टन ललित यादव ने बताया कि वह बचपन से ही किसी को कार्य को मन में ठान लेते थे उसे पूरा करने तक जूझते थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद वायु सेना ज्वाइन करने का जुनून था। इसके बाद हैंडबॉल खेल में देशभर में नाम रोशन का दृढ़ निश्चय। आज सबसे ज्यादा खुशी पिता व माता को हो रही है।
गांव में आज होगा हवन-यज्ञ
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बेटे की सफलता के लिए शुक्रवार केे गांव में हवन यज्ञ कराया जाएगा। ताकि ललित के नेतृत्व वाली टीम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सके। गांव में सुबह 10 बजे हवन का कार्यक्रम तय किया गया है।