रेवाड़ी। राजस्थान के उदयपुर के खेलगांव में आयोजित हुई द्वितीय सब जूनियर व सीनियर लैक्रोस नेशनल चैंपियनशिप में रेवाड़ी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
हरियाणा लैक्रोस खेल के रजिस्ट्रार डाॅ. राजेश तरुण के निर्देशन में सीनियर वर्ग में विनय (जुड्डी) और अंकित (गुरावड़ा) ने कड़े मुकाबले के बाद कांस्य पदक व सब जूनियर वर्ग में लक्ष्य (गोरिया) और दिव्यांश लाम्बा (धारौली) ने स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा का नाम रोशन किया। धारौली के सरपंच प्रतिनिधि रिंकू लाम्बा, जुड्डी के सरपंच अजीत सिंह द्वारा शानदार प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। गौरतलब है कि उक्त तीन दिवसीय प्रतियोगिता राजस्थान लैक्रोस एसोसिएशन द्वारा लैक्रोस एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित की गई। इस आयोजन में देश के 21 राज्यों की टीमों के खिलाड़ियों ने शिरकत की थी। संवाद