फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तीन किसानों की कड़बी जलकर राख

Thu, 13 Feb 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 16रेवाड़ी। खेड़ा मुरार में कड़बी में लगी आग पर काबू पाते दमकलकर्मी। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
बावल। बावल में खेड़ा मुरार सड़क मार्ग पर नहरी नाले के साथ लगाई गई 3 किसानों की कड़बी में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। दो दमकल विभाग की गाड़ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। खेड़ा मुरार के किसान राहुल ने 12 एकड़, लटूर ने 3 एकड़ व भूप सिंह ने 5 एकड़ की कड़बी (पशुचारा) नहरी नाले में पास एकत्रित की हुई थी। बुधवार की शाम अज्ञात कारणों के चलते इसमें आग लग गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। जिसके बाद बावल से दो दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन कड़बी जलकर राख हो चुकी थी। इसके अलावा पास में मधुमक्खी पालकों सामान का सामान भी जल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें