रेवाड़ी। नाईवाली पर दुकानों में चोरी होने के बाद डीसी को सीसीटीवी और बिजली की मांग को लेकर ज्ञापन
- फोटो : Rewari
शहर के व्यस्ततम नाई वाली चौक स्थित मोबाइल और फोटो स्टेट की दो दुकानों के शटर तोड़कर चोर करीब साढ़े तीन लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गए। पिछले पंद्रह दिन में यह दूसरी बड़ी चोरी की वारदात होने से दुकानदारों में रोष है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त से मुलाकात कर बाजार में पुलिस गश्त तेज कराने की मांग की है।
शहर के नाईवाली चौक स्थित युवराज मोबाइल और फोटो स्टेट एवं जीके फोटो स्टूडियो का बुधवार रात को चोरों ने शटर तोड़कर दुकानों में रखा करीब तीन लाख रुपये का सामान और नकदी चोरी कर ली। पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने से गुस्साएं दुकानदारों वीरवार को पुलिस अधीक्षक व उपायुक्त से मुलाकात कर मामला दर्ज कर फ्लाईओवर के नीचे बिजली की व्यवस्था, सीसीटीवी लगवाने की मांग की है। दुकानदारों ने बताया कि इससे पूर्व 30 अगस्त को भी महंदीया फोटो स्टूडियो, गोरव फोटो स्टूडियो व जनता मेडिकल स्टोर से भी चोरी करने का प्रयास किया था। जिसकी शिकायत पुुलिस को दे दी गई थी, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। शिकायत करने वालों में दुकानदार पवन कुमार, मनोज कुमार, प्रताप सिंह, सोनू व सूमेर शामिल थे।