फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं को बैंक अधिकारी बताकर महिला ठग ने निकाले महिला के बैंक खाते से 58 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में साइबर क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी साइबर अपराध बढ़तेेे जा रहे हैं। शनिवार को भी सेक्टर-3 में रहने वाली एक महिला को कॉल कर उसके क्रेडिट कार्ड की लिमिट खत्म होने की बात कहकर खाते की जानकारी लेकर करीब 58 हजार रुपये की नकदी साफ कर दी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मूलरूप से महेंद्रगढ़ जिले के गांव फैजाबाद निवासी अंकिता ने बताया कि उसका खाता एक्सिस बैंक में है और उसने बैंक से ही क्रेडिट कार्ड बनवाया हुआ है। शुक्रवार की शाम उसके मोबाइल पर एक महिला की कॉल आई। उसने खुद का नाम प्रिया शर्मा बताते हुए खुद को एक्सिस बैंक मुंबई ब्रांच का कर्मचारी बताया और जानकारी दी कि उसके क्रेडिट कार्ड की लिमिट खत्म हो गई है। आरोपी महिला को अंकिता के बैंक से संबंधित जानकारी पहले थी, जिसके चलते वह शातिर महिला की बातों में आ गई। उसने शातिर महिला को धीरे-धीरे बैंक से संबंधित जानकारी दे दी। अभी फोन कट ही किया था कि अंकिता के नंबर पर दो मेसेज आए। दोनों ही मेसेज में 29290-29290 रुपये मेसेज कटने की जानकारी थी। कुल 58 हजार 580 रुपये खाते से साफ होते ही अंकिता ने तुरंत बैंक की हेल्पलाइन नंबर पर बात की तो साफ हो गया कि शातिर महिला बैंक कर्मचारी नहीं, बल्कि ठग थी। अंकिता ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें