फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं के लिए हितकारी : डीसी

Mon, 06 Oct 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार की ओर से चलाई गई दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं के लिए हितकारी है। इसके तहत पात्र महिलाओं हर महीने से 2100 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि महिलाओं की आर्थिक स्थिति अच्छी बनाने के लिए सरकार ने यह योजना शुरू की है। इस योजना के तहत 23 से 60 साल की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। महिला की पारिवारिक आय एक लाख रुपये से कम होनी चाहिए। उसका या उसके पति का हरियाणा में कम से कम 15 साल से स्थायी निवास होना आवश्यक है।
अविवाहित महिलाओं के लिए भी यही नियम लागू हैं। वहीं, अगर किसी महिला को पहले से किसी अन्य योजना के तहत लाभ ले रही है, उन्हें इस योजना के तहत लाभ नहीं दिया जाएगा। किसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मिलने वाला अन्य लाभ योजना में शामिल महिलाओं को लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन


लाड़ो लक्ष्मी योजना में आवेदन के लिए अपने फोन में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी एप डाउनलोड करें और अपना मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी से सत्यापन करें। इसके बाद जिस महिला के नाम से आवेदन करना है। उसकी पूरी जानकारी दर्ज करें। इसके बाद लाभार्थी महिला के घर का पता और परिवार के सभी सदस्यों की डिटेल भरनी होगी। सभी जानकारी सही भरने के बाद सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें