फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: व्हीलचेयर और वाहन सुविधा के अभाव में बुजुर्ग मतदाता हुए परेशान

Mon, 11 May 2026 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मतदान करने के बाद खुशी जाहिर करतीं विधा देवी। स्रोत : स्थानीय नागरिक - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर निकाय चुनाव के दौरान व्हीलचेयर और वाहन सुविधा के अभाव में मतदान करने पहुंचे बुजुर्गों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। धारूहेड़ा के कई मतदान केंद्रों पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं थीं।
विज्ञापन

व्हीलचेयर और मतदान केंद्र तक वाहन ले जाने की अनुमति नहीं मिलने के कारण बुजुर्गों को पैदल मतदान केंद्र तक पहुंचना पड़ा। धारूहेड़ा के बास रोड स्थित मतदान केंद्र पर 90 वर्षीय विधा देवी अपने पोते के साथ वोट डालने पहुंचीं।
मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी। उम्र अधिक होने और चलने में दिक्कत के बाद भी वह परिवार के सहयोग से वह मतदान केंद्र तक पहुंचीं और मतदान किया।
विज्ञापन

बाल स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर बुजुर्ग मां को वोट डलवाने पहुंचे प्रवीण ने बताया कि प्रशासन की ओर से वाहन काफी पहले रोक दिया गया। मां को मतदान केंद्र तक पैदल लेकर जाने में कठिनाई हुई।
वरिष्ठ नागरिकों को मतदान केंद्र तक वाहन में बैठाकर लाने की अनुमति दी जाती तो उन्हें राहत मिल सकती थी। कई लोग ऐसे भी थे जो बीमार थे उन्हें भी मतदान केंद्र से दूर रोक लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें