ऑल इंडिया कृषक खेत मजदूर संगठन के बैनर तले मंगलवार को किसानों व खेत मजदूरों ने मांगों के लिए डहीना उप तहसील में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
किसानों ने मांग की है कि आज किसान और खेत मजदूरों की दयनीय स्थिति की जिम्मेदार सरकारें हैं। बड़ी-बड़ी पूंजीपतियों कंपनियों के स्वार्थ में कृषि क्षेत्र में काम आने वाली हर चीज के लगातार दाम बढ़ाए जा रहे हैं।
फसल उत्पादन का लाभकारी मूल्य नहीं दिया जा रहा है। इसलिए खेती घाटे का सौदा हो गया है। इससे किसान कर्ज के जाल में फंसते जा रहे हैं। ग्रामीण मजदूरों को पूरा साल काम नहीं मिलता।
अगर किसान और मजदूरों ने अपनी जायज मांग हासिल करने का एक मात्र रास्ता जन आंदोलन है तो 2 सितंबर को देशव्यापी ट्रेड यूनियन हड़ताल में ऑल इंडिया कृषक खेत मजदूर संगठन पूरा सहयोग करेगा। इस मौके पर कामरेड रामकुमार, मूलचंद, राजबीर, रामचंद्र, सुरेश नंबरदार व अन्य मौजूद थे।