फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी श्रमिकों की नकदी छीनकर भाग रहे आरोपियों की बाइक का तेल खत्म हुआ, मौके पर ही छोड़कर फरार हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली क्षेत्र के गांव लूखी में रात को लूखी बस अड्डा पर बनी खाली दुकानों में सो रहे मजदूरों के 15 हजार रुपये छीनने व विरोध करने पर मारपीट करने वाले दोनों आरोपियों की बाइक का रास्ते में तेल खत्म होने के कारण बंद हो गई और आरोपी बाइक को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव लूखी में यूपी जिला संभल के करीब एक दर्जन लोग बाजरा कटाई के लिए आए हुए हैं। वे दिन में काम करने के बाद रात को गांव के ही सतीश नामक युवक की खाली दुकानों में ठहरे हुए हैं। बीती रात एक बाइक पर सवार होकर दो युवक पहुंचे और मजदूरों के थैलों में रखे तीन युवकों के पांच-पांच हजार रुपये निकाल कर भागने लगे तो मजदूरों की आंख खुल गई। मजदूरों ने विरोध किया तो आरोपियों ने मजदूरों के साथ मारपीट की। शोर शराबा सुनकर आसपास के दुकानों में सो रहे मजदूर भी पहुंच गए। उसके बाद आरोपी बाइक लेकर भागने लगे। मजदूरों ने भी उनका पीछा करना शुरू कर दिया। गांव की बणी के पास पहुंचते ही आरोपियों की बाइक का तेल खत्म हो गया। उसके बाद वे बणी में ही छुप गए। मजदूरों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना के तुरंत बाद कोसली थाना प्रभारी शिवचरण भी पहुंच गए। थाना प्रभारी को यूपी के जिला संभल से आए मजदूर दुर्गेश, रामसिंह, उमेश ने बतया कि वह दस दिन पहले बाजरा की कटाई के लिए यहां मजदूरी करने आए थे। सुबह उन्हें अपने घर जाना था तथा तीनों के पास पांच-पांच हजार रुपये मजदूरी के थैलों में रखकर सो गए। उसके बाद आरोपियों मौके पर आए और नकदी छीनकर भाग गए। नाहड़ चौकी पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने आरोपियों की बाइक को कब्जे में ले लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें