फोटो : 04श्रमिक संगठन एआईयूटीयूसी की ओर और से राव तुलाराम पार्क में बजट की प्रतियां जलाते ह
- फोटो : महाकुंभ में हुई भगदड़ में मृत्यु हुई लोगों की जानकारी के संबंध में ज्ञापन देते कांग्रेसी।
रेवाड़ी। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर श्रमिक संगठन ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (एआईयूटीयूसी) की ओर से केंद्रीय बजट के खिलाफ प्रदर्शन किया गया और विरोध स्वरूप बजट की प्रतियां जलाई गईं। इस अवसर पर यूनियन के काफी संख्या में कार्यकर्ता शहर के राव तुलाराम पार्क में सुबह 11 बजे इकट्ठा हुए और एक सभा की गई। सभा के बाद प्रदर्शन करते हुए मुख्य चौराहे पर बजट की प्रतियां जलाई गईं।
एआईयूटीयूसी के राज्य अध्यक्ष राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने आरोप लगाया कि केंद्रीय बजट एकदम जन विरोधी, कर्मचारी विरोधी और श्रमिक विरोधी है। इसमें श्रमिकों और कर्मचारियों के लिए कुछ भी नहीं है। बजट में स्कीम वर्कर्स को कोई राहत नहीं दी गई। इनको न्यूनतम वेतन तक की गारंटी नहीं दी गई। पूंजीपतियों के कर्ज माफ किए गए हैं, जबकि मजदूरों, गरीबों व किसानों को कोई राहत बजट में नहीं दी गई।
इस अवसर पर भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन के जिला प्रधान अशोक कुम्भावास, पोहप सिंह सरदार सिंह, प्रदीप जैतपुर मिड-डे मील कार्यकर्ता यूनियन की सहसचिव भतेरी, संतोष पाल्हावास आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन की जिला प्रधान तारा देवी, एआईयूटीयूसी के जिला प्रधान बलराम यादव, जिला कमेटी सदस्य रिटायर्ड हेड मास्टर हरिओम, किसान नेता राम कुमार नीमोठ व अन्यों ने भाग लिया।