फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ लैब संचालकों ने किया प्रदर्शन

Sun, 12 Feb 2023 04:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मेडिकल लैब संचालकों ने शनिवार को सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरे और नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंच कर एसडीएम होशियार सिंह को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लैब बंद होने से मरीजों को काफी असुविधा हुई। इधर, अस्पतालों में बनी लैब में भी टैक्निशियनों के हड़ताल पर जाने से चिकित्सकों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सचिव सुभाष चंद्र ने बताया कि सरकार द्वारा 2018 के बजट नोटिफिकेशन में लैब को तीन केटेगरी में बांटते हुए, बेसिक लेब का संचालन जिसमें कुछ बेसिक टेस्ट के साथ टेक्नीशियन, मीडियम लैब एमबीबीएस ओर एडवांस लैब में सभी तरह के मेडिकल टेस्ट एमड़ी पैथोलोजिस्ट डॉक्टर के हस्ताक्षर के साथ निश्चित किया गया था। लेकिन सरकार द्वारा कॉरपोरेट लैब ओर पैथोलोजिस्ट के दबाव में आकर बगैर नोटिफिकेशन दिए 2020 में बेसिक लैब में भी एमबीबीएस अनिवार्यता लागू करने के साथ प्रदेश भर में लैब संचालकों पर छापे पड़ने के साथ ही इस तरह की लैब को अयोग्य घोषित करने के साथ प्रदेश भर के मान्य संस्थानों से डिप्लोमा ओर डिग्री धारक लैब टेक्नोलीजिस्टों को बेरोजगार बना दिया है। जिसके विरोध स्वरूप जिले के सभी लैब टेक्नोलीजिस्टों ने एकत्रित होकर सरकार के इस फैसले को तुग़लकी फरमान बताते हुए रोष प्रकट करने के साथ मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि बेसिक लैब संचालन के लिए मान्यता प्राप्त संस्थानों के डिग्री ओर डिप्लोमाधारी टेक्नोलीजिस्टों को लैब रजिस्ट्रेशन की अनुमति के साथ लैब संचालन की अनुमति प्रदान की जाए। इस अवसर पर वीरेंद्र, योगेश, लोकेश, राहुल, मोहित, मनोज, विनोद, नागेंद्र, धर्मवीर, अमित, मनोज वर्मा आदि लैब टेक्नोलॉजिस्ट मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें