फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कोचिंग खुद की मेहनत से कुणाल ने यूपीएससी में हासिल की सफलता

विज्ञापन
परिजनों के साथ कुणाल यादव। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला शक्ति नगर निवासी कुणाल यादव ने यूपीएससी की ओर से आयोजित सिविल सेवा की परीक्षा उत्तीर्ण की है। कुणाल ने 185वीं रैंक हासिल की है। आरंभ से ही पढ़ाई में होनहार कुणाल ने बारहवीं कक्षा में नान मेडिकल में जिलाभर में टॉप किया था। इसके बाद दिल्ली के सेंट स्टीफन कालेज से बीएससी की पढ़ाई पूरी की।
विज्ञापन

कुणाल ने वर्ष 2018 में पहली बार सिविल सेवा परीक्षा दी थी, लेकिन प्री एग्जाम भी उत्तीर्ण नहीं कर पाए। वर्ष 2020 में उन्होंने दूसरी बार परीक्षा दी थी जिसमें उपलब्धि हासिल की। कुणाल वर्तमान में बतौर इनकम टैक्स इंस्पेक्टर दिल्ली में नौकरी कर रहे हैं। कुणाल के पिता सतीश कुमार बैंक में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं तथा उनकी मां कुसुम यादव गृहिणी हैं। कुणाल बताते हैं कि मामा रवि यादव व छोटे भाई यतिन ने लगातार उन्हें प्रेरित किया।
10 से 12 घंटे पढ़ाई की
कुणाल इससे पूर्व भी 8 सरकारी सेवाओं की परीक्षा को उत्तीर्ण कर चुके हैं। उनका आईएएस बनने का सपना था जो अब पूरा हुआ है। कुणाल यादव ने बिना किसी कोचिंग के यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। कुणाल यादव प्रतिदिन 10 से 12 घंटे पढ़ाई करते हैं। वह बचपन से पढ़ाई में होनहार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें