फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कुंभकर्ण, मेघनाद, अहिरावण और रावण का हुआ वध

Tue, 20 Oct 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
श्रीराम मंदिर रेलवे नाट्य क्लब की ओर से आयोजित रामलीला। स्रोत : संस्था - फोटो : दुर्गा शोभायात्रा में मुख्य डोले के आगे चलते जयंती समिति के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेलवे कॉलोनी स्थित श्रीराम मंदिर रेलवे नाट्य क्लब की ओर से आयोजित रामलीला उत्सव के दसवें दिन कुंभकर्ण, मेघनाद, अहिरावण और रावण वध का मंचन किया गया। रामलीला का उद्घाटन हरियाणा शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने किया। पं. मोहनलाल शर्मा ने पूजन कराया।
विज्ञापन

मंचन में रावण माता सीता को डराने के लिए राम का कटा हुआ सिर दिखाता है, लेकिन त्रिजटा के समझाने पर सीता को विश्वास हो जाता है कि यह छल है। इसके बाद रावण कुंभकर्ण को जगाकर युद्धभूमि में भेजता है, जहां राम के हाथों कुंभकर्ण का वध हो जाता है।
फिर मेघनाद और लक्ष्मण के बीच भीषण युद्ध होता है, जिसमें मेघनाद मारा जाता है। मेघनाद की पत्नी सुलोचना अपने पति का सिर मांगने राम दल में पहुंचती है। प्रभु राम उसे अनुमति देते हैं और युद्ध रोकने की घोषणा करते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद अहिरावण राम-लक्ष्मण को पाताल लोक ले जाता है। हनुमान वहां पहुंचकर अहिरावण का वध करते हैं और दोनों को वापस लाते हैं। अंत में रावण राम के साथ युद्ध में मारा जाता है और अपने शाप से मुक्ति पाकर स्वर्गलोक चला जाता है।
विज्ञापन

राम की भूमिका दिवेश शर्मा, लक्ष्मण की मोहित यादव और रावण की मुकेश भारद्वाज ने निभाई। अन्य कलाकारों ने भी प्रभावशाली अभिनय किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें