सम्मानित होने पर खुशी जाहिर करते विजेता खिलाड़ी। स्रोत : ग्रामीण
कोसली। गांव नाठेडा में आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। इसमें कोसली की टीम ने धनिया की टीम को हराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन महेंद्र सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि डॉ. राजेंद्र यादव रहे।
मुख्य अतिथि ने विजेता टीमों को नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की। प्रतियोगिता में कोसली की टीम प्रथम और धनिया की टीम द्वितीय रही। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 31 हजार रुपये और ट्रॉफी दी गई।
द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 21 हजार रुपये की नकद राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। सेमीफाइनल मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हेमंत धनीराम एवं यशवीर कोसली को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच वरूण कोसली और मैन ऑफ द सीरीज जसवंत धनिया को सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि डॉ. राजेन्द्र यादव ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर आयोजित ऐसे खेल आयोजन प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं और युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कैप्टन महेंद्र सिंह ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं ग्रामीण युवाओं में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करती हैं।