फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कोसली निवासी संजय यादव बने सीआरपीएफ में आईजीपी

विज्ञापन
कोसली निवासी संजय यादव के कंधे पर बैज लगाते अधिकारी। स्रोत : परिवार
विज्ञापन
कोसली। कोसली निवासी संजय यादव को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) के पद पर पदोन्नति मिली है। नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह के दौरान सीआरपीएफ महानिदेशक जीपी सिंह ने डीआईजीपी संजय यादव को आईजीपी पद का रैंक बैज पहनाकर शुभकामनाए दीं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इसी वर्ष गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संजय यादव को पुलिस पदक से अलंकृत किया था। सरपंच रामकिशन जांगड़ा, पार्षद जीवन हितैषी, मास्टर लखन सिंह और व्यापार मंडल प्रधान सुभाष गर्ग ने कहा कि संजय यादव ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों, सामाजिक संगठनों और परिजनों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें