फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कोसली विधायक लक्ष्मण यादव ने बर्बाद फसलों का जायजा लिया

Sun, 26 Mar 2023 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
ओलावृष्टि व तेज बरसात से नष्ट हुई फसलों का जायजा लेते कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। बीते दिन हुई भारी ओलावृष्टि और बारिश से नष्ट हुई फसलों का जायजा लेने के लिए कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव अधिकारियों के साथ खेत-खलियानों में पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र के गांव बंगड़वास, भोतवास अहीर, माखरिया, आलियावास, भटेडा, बास बटोडी, लुहाना, धवाना, निमोठ, ऊंचा, रोलियावास तथा ढाणी जरावत आदि गांवों में पहुंचकर नुकसान का निरीक्षण करते हुए किसानों से जानकारी ली। विधायक ने अधिकारियों को गिरदावरी का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश देते हुए किसानों को आश्वासन दिया कि जितना जल्द संभव हो पाएगा, किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

यादव ने गांव भोतवस स्थित राव खेमचंद विद्या विहार में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना। इसके बाद वे अनेकों गांवों में खराब हुई फसलों का जायजा लेने खेतों में पहुंचे। उपमंडल अधिकारी होशियार सिंह तथा तहसीलदार के साथ कोसली विधायक ने खराब हुई फसलों का जायजा लिया तथा किसानों से नुकसान की जानकारी भी ली। अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए कि वे गिरदावरी के कार्य में तेजी लाते हुए जल्द से जल्द सभी गांवों की गिरदावरी पूरी कराकर रिपोर्ट तैयार करें। इस अवसर पर जिला पार्षद भूपेंद्र, डीएम यादव, मंडल अध्यक्ष राकेश, महामंत्री धर्मेंद्र, कृष्ण भटेडा महामंत्री, शिव कुमार, राजेंद्र, राजकुमार सहित पटवारी व अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें