रेवाड़ी। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने गांव डहीना में बिजेंद्र के आवास पर चाय पर चर्चा की पहुंचे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोसली उनका घर है। यहां के लोगों से उनका आत्मीय रिश्ता है।
विधायक ने कहा कि कोसली से विधायक रहते हुए उनका प्रयास शिक्षा, सड़क, बिजली, पेयजल, सिंचाई, रेलवे और खेल सुविधाओं को मजबूत करना रहा। उन्होंने बताया कि राव बीरेंद्र सिंह कॉलेज जैनाबाद में करीब आठ करोड़, जाटूसाना कॉलेज भवन में 32 करोड़, उपतहसील डहीना भवन में आठ करोड़ और कोसली बाईपास में करीब 64 करोड़ रुपये के विकास कार्य आगे बढ़ाए गए।
उन्होंने बताया कि कोसली रेलवे फ्लाईओवर के पुनर्निर्माण पर 13.50 करोड़, डहीना रेलवे फ्लाईओवर पर 48 करोड़ और कोसली रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण पर करीब 14 करोड़ रुपये के कार्य स्वीकृत या शुरू हुए।
मार्केटिंग बोर्ड व पंचायत राज के माध्यम से 97 नई सड़कों और 115 सड़कों की मरम्मत के कार्य कराए गए। विधायक ने कंवाली में बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ को क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात बताया। उन्होंने कहा कि इसकी प्रक्रिया उनके कार्यकाल में शुरू हुई थी।
इस अवसर पर सत्यदेव यादव, सरपंच पिंकी यादव, जीना सिंह, जयपाल, संतोष, प्रताप सिंह, प्रशांत, उमेश बाबू, अजित जेलदार, सत्यप्रकाश, डॉ. अमन मौजूद रहे।