फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावल की फैक्ट्रियों में कर्मचारियों को बता रहे कोरोना वायरस से बचाव के तरीके

विज्ञापन
कोरोना वायरस को लेकर कर्मचारियों को जागरूक करते बावल में फैक्ट्रियों के अधिकारी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित केहीन कंपनी में कर्मचारियों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया। इस दौरान चिकित्सकों की टीम ने कंपनी कर्मचारियों को बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कंपनी के जीएम प्रदीप व प्लांट हेड ओत्सुबो सैन ने बताया कि कोरोना वायरस जागरूकता के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया है। चिकित्सकों की टीम ने बताया कि केरोना वायरस विषाणुओं का एक बड़ा समूह है, जो इंसानों में सामान्य जुकाम से लेकर श्वसन तंत्र की गंभीर समस्या तक पैदा कर सकता है।
विज्ञापन

ये वायरस जानवरों और इंसान दोनों को एक साथ संक्रमित कर सकता है। नाक बहना, सिर में तेज दर्द, खांसी और कफ, गला खराब, बुखार, थकान और उल्टी महसूस होना, सांस लेने में तकलीफ आदि इसके लक्ष्ण हो सकते हैं। उन्होंने कर्मचारियों को जागरूक करने के लिए पंपलेट भी बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें