फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस को बनाया आइसोलेशन वार्ड

विज्ञापन
सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस में बनाया गया आइसोलेशन वार्ड। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
जिले में कोरोना को लेकर नागरिक अस्पताल व कोसली के बाद अब शहर से बाहर दिल्ली रोड पर सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस को 50 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया जा रहा है। यहां बेड से लेकर दवाएं व डॉक्टरों की भी नियुक्ति कर दी गई। इतना ही नहीं कोरोना से निपटने के लिए 20 रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) का गठन प्रशिक्षित किया जा रहा है। ग्राम स्तर तक प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा जागरूकता अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुशील माही ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को खांसी-जुकाम व बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने पर ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन डॉक्टर से जरूर सलाह लें। आमतौर पर खांसी-जुकाम को कोराना मानना गलत है। दुनिया के 11 देशों के यात्रा करकर आए लोगों को ही इस तरह की तकलीफ होने पर जांच करानी चाहिए। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने जापान से आए 5 जापानी व इटली से आए 7 लोगों को अपनी निगरानी में रखा हुआ है। इसके अलावा दो स्थानीय लोग जो विदेश यात्रा कर आए हैं, उनको भी निगरानी की जा रही है। सभी 15 लोगों में किसी भी तरह के लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं और सभी स्वस्थ हैं।
24 घंटे कोरोना हेल्प लाइन नंबर
नागरिक अस्पताल के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 व डीप्टी सीएमओ एवं जिला नोडल अधिकारी के मोबाइल नंबर 9416349426 और कोसली उपमंडल नागरिक अस्पताल के लिए 01259-275105 टेलीफोन नंबर पर चौबीसों घंटे कोरोना से संबंधित जानकारी व सेवाएं उपलब्ध रहेगी
विज्ञापन

चिंता की बात नहीं पर सतर्कता जरूरी
कोरोना के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. विजय प्रकाश ने बताया कि जिला में चिंता की कोई बात नहीं है। अभी तक संक्रमण का कोई केस नहीं आया है। लोगों हाथ धोने से सहित भीड़ वाली जगहों से बचना चाहिए। एहतियात के तौर पर कैनाल रेस्ट हाउस में अस्पताल बनाया गया है।
स्पेशल एंबुलेंस में माइक्रोबायोलोजिस्ट तैनात
संदिग्ध मिलने पर मरीज को कैनाल रेस्ट हाउस में बनाए गए अस्पताल तक मरीज को पहुंचाने के लिए भी एक अलग से एंबुलेंस तैयार की गई है। एंबुलेंस में माइक्रोबायोलोजिस्ट से लेकर प्रशिक्षित डॉक्टर तैनात रहेंगे। कैनाल रेस्ट हाऊस में ही संदिग्ध के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।
-अफवाओं से बचें, हाथ धोने पर दें ध्यान
कोरोना को लेकर कुछ लोगों की ओर से अफवाहें भी फैलाई जा रही हैं, ऐसे में इस तरह की अफवाहों से बचना बेहद जरूरी है। छींकते या खांसते समय अपने नाक, मुंह पर रुमाल रखकर या कोहनी से ढककर छींके या खांसे। वायरस के लक्षण प्रतीत होने पर कि सी अन्य व्यक्ति के संपर्क में न आएं। सावर्जनिक स्थानों पर न थूकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें