मजदूरी करने के बाद पैदल घर लौट रहे एक दंपती को गांव मोतला खुर्द के निकट कार ने टक्कर मार दी। महिला तो किसी तरह बच गई, लेकिन पति की मौके पर ही मौत हो गई। जाटूसाना थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव मोतला खुर्द निवासी पूनम देवी व पति ओमप्रकाश के साथ बीती शाम पैदल घर लौट रहे थे। गांव के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पूनम कोे मामूली चोट आई। वारदात के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।