फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क डील का झांसा देकर एक लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक व्यापारी को मास्क की सप्लाई के बहाने साइबर ठग ने डेढ़ लाख रुपये का चूना लगाया है। ठगी का अंदाजा होने के बाद पीड़ित व्यापारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अहम बात ये है कि मास्क आपूर्ति करने वाली फर्म का पता एवं फोन नंबर व्यापारी को व्हट्सएप पर मिला था। इसी नंबर के आधार पर डील हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर-4 निवासी अशीष शर्मा ने बताया कि वह मास्क व अन्य सर्जिकल आइटम की सप्लाई का काम करता है और बावल के गांव जलियावास में उसका ऑफिस है। कुछ दिनों पहले उसके व्हॉट्सएप पर मास्क सप्लाई के बारे में किसी ने अपना नंबर दिया। इसी नंबर पर बातचीत कर उसने डेढ़ लाख मास्क का ऑर्डर दिया। इसी डील के तहत वीरवार तक उसने बताए गए बैंक खाते में चार बार में एक लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर भी किए। हालांकि तय समय पर मास्क की आपूर्ति न हुई तो उसने फोन किया। कई बार प्रयास करने के बाद भी जब वह फोन नंबर बंद मिला तो उसे अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
अंबाला की फर्म बताकर की ठगी
पुलिस को दी गई शिकायत में अशीष ने बताया कि आरोपी मनोज ने अंबाला में अपनी फर्म बालाजी ट्रेडर्स के नाम से बताई थी। आरोपी मनोज ने टोकन मनी जमा कराने के लिए कहा तो 25 हजार रुपये जमा करा दिए गए। आरोप है कि बुधवार को मनोज ने माल तैयार होने की बात कहते हुए कुछ और पैसे जमा कराने के लिए कहा। अशीष ने बताया कि 25 हजार चार बार में एक लाख रुपये मनोज के खाते में डाल दिए गए। मॉडल टाउन थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मास्क की कालाबाजारी के चलते बढ़ रही है ठगी
बीते 10 दिन के दौरान की बात करें तो बाजारों में मास्क की मांग बढ़ी है। शहर के 150 से अधिक मेडिकल स्टोर पर मास्क नहीं मिल पा रहे हैं। मास्क की कालाबाजारी भी चल रही है, 5 रुपये का मास्क 50 तक में बिक रहा है। इसको देखते हुए ही डीसी यशेंद्र सिंह को वीरवार को कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ मुकदमें दर्ज करने की एडवाइजरी जारी करनी पड़ी। डीसी यशेंद्र सिंह ने कहा कि कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें