फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: निबंध प्रतियोगिता में किरन प्रथम

Thu, 01 Oct 2026 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
निबंध प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
रेवाड़ी। सेक्टर-18 स्थित प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय के इतिहास विभाग की ओर से राष्ट्रीय आंदोलन में महात्मा गांधी का योगदान विषयक निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें महाविद्यालय की 35 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में किरन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ज्योति यादव ने छात्राओं को शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा किरन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीए तृतीय वर्ष की खुशी ने द्वितीय और बीए तृतीय वर्ष की महक ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में इतिहास विभागाध्यक्ष राजकुमार सहित डॉ. क्षिप्रा शर्मा, डॉ. ज्योति रानी और अनिता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें