फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: माताओं को पौष्टिक आहार की दी जानकारी

Thu, 01 Oct 2026 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम। विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

जाटूसाना ब्लॉक के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के लिए खेल, कहानी, कविता, चित्रकारी गतिविधियां करवाई गईं। बच्चों ने उत्साह के साथ गतिविधियों में भाग लिया। वहीं, माताओं और अभिभावकों को बच्चों के संतुलित एवं पौष्टिक आहार के साथ स्वास्थ्य, स्वच्छता, टीकाकरण और प्रारंभिक शिक्षा एवं देखभाल के संबंध में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को पोषण और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के साथ उनके प्रारंभिक विकास एवं शिक्षा पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में चरणबद्ध तरीके से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें