फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कबड्डी में किलोई, बास्केटबॉल में सीआईएसएफ विजेता

विज्ञापन
19...रोहतक के गांव किलोई में चल रहे 39वें डॉ. रामधन सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट के बास्केटबॉल मैच
विज्ञापन
रोहतक। स्पोर्ट्स प्रमोशन क्लब किलोई की ओर से आयोजित 39वें डॉ. रामधन सिंह मेमोरियल बास्केटबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को रोचक मुकाबले खेले गए। कबड्डी प्रतियोगिता के 55 किग्रा में एसपीसी किलोई टीम प्रथम, रुड़की द्वितीय, पानीपत व मकड़ौली की टीम संयुक्त रूप से तृतीय रही।
विज्ञापन

बास्केटबॉल प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने 18 रैपिड को 80–60 से पराजित किया और दूसरे मुकाबले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने खेल प्रमोशन क्लब किलोई को 75–62 से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की।
संदीप हुड्डा ने बताया कि तीसरे मैच में चंडीगढ़ की टीम ने पैक अकादमी को 78–63 से हराया और चौथे मुकाबले में भी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने उत्तर प्रदेश टीम को 56–28 से हराया।
विज्ञापन

डॉ. जनक राज ने बताया कि ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में लाढ़ौत ने एमडीयू को पराजित किया और वायुसेना ने टिटौली को मात दी। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने छात्तर, नौसेना ने एसएआईबीबी, अर्जुन स्टेडियम जींद ने खरखौदा, निलोठी ने न्योल्था, डालमवाला ने शास्त्री अकादमी माहरा, मीर गुलिया सोनीपत ने बहादुरगढ़ पर जीत दर्ज की। इसके अलावा, एमडीयू ने किलोई को हराया, लाखनमाजरा ने न्योल्था को हराया और निजामपुर (दिल्ली) ने बुडैन/बुधयान को हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें