शिविर में स्वास्थ्य जांच करवाते लोग। स्रोत : संस्था
भिवाड़ी। लायंस क्लब ने भिवाड़ी में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में कुल 114 लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य जांचों और विशेषज्ञ परामर्श का फायदा उठाया। इसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, फेफड़ों की जांच, नेत्र जांच और एक्स-रे जैसी सेवाएं शामिल थीं। लायंस क्लब की संयोजक सावित्री गौतम ने शिविर का संचालन किया। शिविर के समापन पर सावित्री गौतम ने बताया कि सभी लाभार्थियों ने जांच और परामर्श से संतुष्टि व्यक्त की और भविष्य में भी ऐसे सेवा शिविरों के आयोजन की इच्छा जताई। संवाद