कोसली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कृष्ण नगर में जिलास्तरीय अंडर-19 और अंडर-17 वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेल का प्रदर्शन करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में खोल व रेवाड़ी की टीमों का दबदबा रहा।
प्रतियोगिता में जिले के पांचों खंडों की टीमों ने भाग लिया। अंडर-19 बालक वर्ग में खंड खोल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अंडर-19 बालिका वर्ग में भी खंड खोल की टीम विजेता रही। अंडर-19 बालक वर्ग में द्वितीय स्थान खंड रेवाड़ी की टीम ने हासिल किया। वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग में खंड रेवाड़ी की टीम उपविजेता रही।
अंडर-17 वर्ग में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 बालक वर्ग में खंड खोल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि खंड रेवाड़ी की टीम द्वितीय स्थान पर रही। अंडर-17 बालिका वर्ग में खंड रेवाड़ी की टीम विजेता बनी, जबकि खंड नाहड़ की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के परिणामों में अंडर-19 बालक वर्ग में खंड खोल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अंडर-19 बालिका वर्ग में भी खंड खोल की टीम विजेता रही। अंडर-19 बालक वर्ग में द्वितीय स्थान खंड रेवाड़ी की टीम ने हासिल किया। वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग में खंड रेवाड़ी की टीम उपविजेता रही।
खेल प्रांगण में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश
जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने खेल प्रांगण में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। विद्यालय प्रशासन ने सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों, शिक्षकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्राचार्य विनोद, महेश, अनूप सिंह कारोली, डीपीई महेंद्र पूनिया, कूपर सिंह, संजय, पवन, उमेद सिंह, यशवंत, मनोज कुमार, राजबाला, सोनिया, सरिता, एसएमसी प्रधान पिंकी उपस्थित रहीं।
अंडर-17 वर्ग में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 बालक वर्ग में खंड खोल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि खंड रेवाड़ी की टीम द्वितीय स्थान पर रही। अंडर-17 बालिका वर्ग में खंड रेवाड़ी की टीम विजेता बनी, जबकि खंड नाहड़ की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया।