फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेड़ा बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे राजस्थान व महाराष्ट्र के 150 किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़ा बॉर्डर आंदोलित किसानों का धरना 69 वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को राजस्थान के हनुमानगढ़, सीकर व महाराष्ट्र के करीब 150 किसानों का जत्था धरनास्थल पर पहुंचा, जिसमें 50 से अधिक महिलाएं भी शामिल रहीं। वहीं किसान वक्ताओं कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर राजस्थान के विभिन्न स्थानों पर महापंचायतों का दौर जारी है, जिनमें काफी जनसैलाब उमड़ रहा है। सरकार द्वारा यह दुष्प्रचार किया जा रहा है कि आंदोलन का मोर्चा सिकुड़ रहा है जबकि इसका विस्तार हो रहा है। मोर्चे का फैलाव महापंचायतों में देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि राजस्थान से दिल्ली कूच कर रहे किसानों को हरियाणा पुलिस ने बैरिकेड एवं अन्य अवरोधक लगाकर रोक 13 दिसंबर को खेड़ा बॉर्डर ही रोक दिया था। उसके बाद से ही किसानों यहीं पर आंदोलन स्थल बना दिया। राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र, केरल व हरियाणा सहित अन्य प्रदेशों के किसान यहां पहुंच रहे हैं।
लोकगायक कर रहे मनोरंजन
धरनास्थल पर राजस्थान के गंगानगर व अलवर जिले के लोकगायकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में पेश कर केंद्र सरकार की नीतियों के बारे में बताया। गायकों ने रागनियों के माध्यम से लोगों से आह्वान किया कि किसान आंदोलन से अधिक से जुड़े। धरना स्थल पर आमसभा को रामकिशन महलावत,ज्ञानी राजवीर सिंह, काला सिंह मंडार,अवतार सिंह, भोला सिंह, राजकरण सिंह, गुरुसेवक सिंह, सबनीत सिंह, बोहड सिंह, जसकरण सिंह, अमनदीप सिंह, मो. फजरु मेवाती, कृष्ण कुमार,राधेश्याम शुक्लवास, जोराराम, धन्नाराम सैनी, भूप सिंह, जवान सिंह मोहचा, दिनेश डूडी, बनवारी शास्त्री, मोहन नेता, कुलदीप ढेवा, घनचक्कर, सुखबीर बाल्यान, रामसहाय शास्त्री,मास्टर रघुवीर बेहरा, रूड़ सिंह महला व सुमेर सिंह जेलदार ने संबोधित किया। सभा का संचालन डॉ. संजय माधव द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें