रेवाड़ी। अंतर सदनीय अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता में विजेता कैडेट्स। स्रोत: स्कूल
कुंड। गांव गोठड़ा स्थित सैनिक स्कूल में सत्र 2024-25 की सह-शैक्षिक गतिविधियों के अंतर्गत समूह ‘अ’ और ‘ब’ के लिए अंतरसदनीय अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दिए गए विषय पर पक्ष और विपक्ष में विचार रखे।
समूह ‘अ’ में कैडेट आयुष (1461) कक्षा दसवीं कटारी सदन, कैडेट विशेष (1179) कक्षा दसवीं सुब्रोतो सदन तथा कैडेट हिमांशु (1161) कक्षा दसवीं परेरा सदन ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह ‘ब’ में कैडेट पार्थ (1543) कक्षा सातवीं कटारी सदन, कैडेट अक्षित (1383) कक्षा आठवीं करियप्पा सदन और कैडेट नितिन (1464) कक्षा सातवीं करियप्पा सदन ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। संयुक्त परिणामों के आधार पर कटारी सदन विजेता रहा। जबकि सुब्रोतो और परेरा सदन क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यवाहक प्राचार्य सुनैना चाहार ने शिरकत की। इनके साथ विद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ अध्यापक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका मुशाहिद हुसैन टीजीटी इंग्लिश, अरविंद कुमार भारद्वाज टीजीटी सामाजिक विज्ञान, आंचल कुमारी ने निभाई। प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा विद्यालय प्रशासनिक अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर सोनिया शर्मा ने की। सुनैना चाहार ने विजेता छात्रों को प्रमाणपत्र व पुस्तकें देकर सम्मानित किया।