फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: करवाचौथ पर शहर के बाजारों में रौनक, तैयारियों में जुटीं महिलाएं

विज्ञापन
फोटो : 4बाजार में खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
रेवाड़ी। करवाचौथ पर्व की वजह से बाजारों में रौनक दिखाई दे रही है। महिलाएं व्रत की तैयारियों में जुटी हुई हैं और बाजारों में साड़ियों, सूट्स, ज्वेलरी और पारंपरिक चूड़ियों की खरीदारी जोरों पर है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि इस बार सबसे ज्यादा डिमांड कस्टमाइज और डिजाइनर चीजों की हैं। बाजार की यह चमक दमक न सिर्फ त्योहार की तैयारी का हिस्सा है बल्कि रिश्तों में नई ऊर्जा और उत्साह भरने का भी प्रतीक है। महिलाएं अपने व्रत और शृंगार के साथ इस पारंपरिक पर्व को पूरे हर्षोल्लास से मनाने की तैयारी में हैं।
करवाचौथ से पहले शहर की सड़कों पर शाम के समय खूब भीड़ देखी जा रही है। महिलाएं सोलह शृंगार की तैयारी में जुटी हैं। मेहंदी के कारीगर सुनील ने बताया कि उनके पास एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस बार बेहतर आमदनी की भी उम्मीद है। हर तरफ सजावट, लाइट्स और रंग-बिरंगे स्टॉल्स ने करवाचौथ के त्योहार को पहले से ज्यादा खास बना दिया है।
विज्ञापन


करवाचौथ स्पेशल कलेक्शन किया लॉन्च
कई डिजाइनर्स ने करवाचौथ स्पेशल कलेक्शन लॉन्च किया है जिसमें रेड और गोल्डन के साथ पिंक, लैवेंडर और मस्टर्ड शेड्स भी पसंद किए जा रहे हैं। रेशम, जॉर्जेट फैब्रिक के लहंगे और अनारकली सूट की खूब बिक्री हो रही है। इसके अलावा इंडो वेस्टर्न ड्रेसेस भी बनवाई जा रही हैं। वहीं, ज्वेलरी में गोल्ड, सिल्वर के अलावा ऑक्सीडाइज्ड सेट्स में लेयर्ड ज्वेलरी की डिमांड है। इसके साथ ही झुमके, मांग टीका और कड़े सेट में मोती और कुंदन वर्क के डिजाइन सबसे ज्यादा बिक रहे हैं।
-
पार्लर में सबसे अधिक बुकिंग
पार्लर संचालक लक्ष्मी, कविता जांगड़ा, सोनी यादव ने बताया कि करवाचौथ से पहले 80 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है। महिलाएं भीड़ से बचने के लिए एडवांस में ही अपनी स्लॉट्स तय कर रही हैं। ब्यूटी ट्रीटमेंट्स, हेयरस्टाइलिंग और मेकअप पैकेज की भारी डिमांड है। कई पार्लर करवाचौथ स्पेशल पैकेज के तहत ग्लो फेशियल, ब्राइडल टच मेकअप और नेल एक्सटेंशन की सुविधा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें