फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दौड़ में करण यादव ने पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
दौड़ प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ी। स्रोत: कोच
विज्ञापन
भिवाड़ी। तिजारा विधायक महंत बालकनाथ योगी के जन्मदिन के मौके पर 400 मीटर ब्लॉक स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें करण यादव ने प्रथम और रमन कुमार ने द्वितीय स्थान हसिल किया। साहिल और नीरज संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी खेल भावना का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच रतिराम यादव रहे। राजस्थान गोसेवा समिति के जिला अध्यक्ष देशपाल यादव ने खिलाड़ियों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और व्यक्तित्व विकास दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं।
ऐसे आयोजन युवाओं को नशे और बुरी आदतों से दूर रखकर सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में ओमप्रकाश यादव, जयपाल सिंह यादव, विक्रम सिंह गुर्जर, सुबेसिंह यादव सहित कई गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें