रेवाड़ी। प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में सात दिवसीय साहित्यिक कार्यशाला का समापन हुआ। इसमें विभिन्न गतिविधियों में 90 छात्राओं ने भाग लिया। पुस्तक समीक्षा में काजल और रचनात्मक लेखन स्पर्धा में करीना प्रथम रहीं।
पुस्तक समीक्षा में काजल प्रथम, पूजा द्वितीय और हेमलता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिंदी कविता स्पर्धा में काजल व खुशी प्रथम, पूजा व हर्षिता द्वितीय और सुजाता और हेमलता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंग्रेजी कविता स्पर्धा में सुजाता प्रथम, हेमलता द्वितीय और अंजलि व महक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रचनात्मक लेखन में करीना प्रथम, काजल व खुशी द्वितीय, और रेनू व पूजा तृतीय रहीं।
पोस्टर बनाओ स्पर्धा में हनी प्रथम, अनुबाला द्वितीय और इशाना तृतीय रहीं। कथा लेखन में खुशी प्रथम, पूजा द्वितीय और काजल व खुशी तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रश्नोत्तरी में करीना व भारती प्रथम, खुशी, डिंपल, तमन्ना व दिव्या द्वितीय और रेनू, पायल, पूजा और इशाना तृतीय रहीं। प्राचार्य डॉ. ज्योति यादव ने छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. यशपाल, डॉ. सुनील तोबड़िया, डॉ. जयश्री, डॉ. अनिता रानी, डॉ. स्वाति ने भूमिका निभाई।
प्रश्नोत्तरी का संचालन डॉ. पवन तंवर और डॉ. रेखा गर्ग ने किया। डॉ. संदीप स्कोरर के रूप में शामिल रहे। तकनीकी सहायता श्री चंद्रकांत ने प्रदान की।
महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. शर्मिला यादव ने सभी का धन्यवाद प्रकट किया और छात्राओं के प्रयासों तथा कार्यशाला की प्रासंगिकता पर विशेष प्रकाश डाला।