फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभूषण व्यापारियों ने जताया रोष

Wed, 02 Mar 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा सोने के आभूषणों के आयात शुल्क में एक फीसदी की वृद्धि एवं एक लाख से ज्यादा के गहने खरीदने पर पैन कार्ड आवश्यक करनेे के फैसले से आभूषण व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन


 क्योंकि व्यापारी आयात शुल्क में कुछ छूट की आस कर रहे थे। रेवाड़ी के आभूषण व्यापारियों ने जिले के सभी 500 प्रतिष्ठानों को अनिश्चित काल के लिए दोपहर बाद बंद कर सरकार के प्रति अपनी नाराजगी दिखाकर देश व्यापी बंद में अपनी आहुति दी।

मियावाली पंचायत घर में बुधवार को हुई सर्राफा, स्वर्णकार, गलाई एवं बंगाली एसोसिएशन की बैठक में यह निर्णय लिया गया। सर्राफा एसोसिएशन रेवाड़ी के प्रधान डीके जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में ऑल इंडिया एसोसिएशन के आह्वान पर मांगे नहीं माने जाने तक दुकानें बंद रखने का निर्णय हुआ।
विज्ञापन


व्यापारी बोले इंपोर्ट ड्यूटी एवं पैन कार्ड से व्यापारी आ जाएंगे सड़कों पर
एसोसिएशन के प्रधान डीके जैन ने बताया कि बजट आने से पहले आभूषण व्यापारियों ने वित्त मंत्री अरुण जेटली के सामने सोने के आभूषणों पर लगने वाले दस फीसदी आयात शुल्क में राहत देने की मांग की थी, जिस पर वित्त मंत्री ने अपनी सहमति जताई थी। लेकिन बजट में एक फीसदी ड्यूटी बढ़ाने एवं एक लाख की खरीद पर पैन कार्ड जरूरी करने से आभूषण व्यापारियों में गहरा रोष है। उन्होंने बताया कि व्यापारियों के लिए यह सदमे से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी को वापस नहीं लिया तो व्यापारी सड़कों पर आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि महंगाई की मार से पहले ही आभूषण इंडस्ट्री बुरे दौर से गुजर रही है। बैठक में कमल बत्रा, नीरज सोनी, पूर्ण चंद, डब्बू जैन, रमेश सहगल एवं प्रदीप जैन सहित अनेक व्यापारी उपस्थित थे।

तीन हजार परिवारों के  साथ करोड़ों का कारोबार प्रभावित
बुधवार शाम 4 बजे से शुरू हुए अनिश्चित कालीन बंद में जिले की सभी 500 दुकानें बंद कर दी गई। वहीं इन दुकानों पर निर्भर लगभग 3000 लोग भी प्रभावित होंगे। सोने की गलाई से लेकर अन्य कार्यों में लगे डेली वेज वर्करों के सामने भी परेशानी आएगी। इसी के साथ जिले में प्रतिदिन एक करोड़ से भी ज्यादा का कारोबार इससे प्रभावित होगा। जानकारों का मानना है कि इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से पहले से ही मंदी की मार झेल रहा आभूषण व्यापार और खस्ता हाल हो जाएगा। इसी के साथ पैन कार्ड जरूरी करने से ग्राहकी पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें