फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसम, सताने लगी धूप

Wed, 02 Mar 2016 01:16 AM IST
रेवाड़ी/बावल ब्यूरो ।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी/बावल। तापमान में लगातार जिस तरह वृद्धि हो रही हैं उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आगे आने वाले समय में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम बदलते ही दिन गर्म होने लगे हैं। पारा अब 31 डिग्री को परा कर गया है। दिन में धूप में बैठना मुश्किल हो रहा है। लोगों को पसीने आने लगे हैं। ऐसे में लोगों ने गर्म कपड़े अब अलमारी में रखने शुरू कर दिए हैं। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री था जबकि मंगलवार को 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 31.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में एक बार फिर से हल्की गिरावट के साथ 10.6 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को दिन के समय के 8 किलोमीटर प्रति घटें की रफ्तार से गर्म हवाएं चली। इसके कारण लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंगलवार के दिन मौसम में नमी भी करीब 48 प्रतिशत तक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें