फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जंक फूड से बिगड़ रही सेहत, पेट रोगों की चपेट में आ रहे बच्चे

Wed, 04 Mar 2026 03:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बदलती जीवनशैली और जंक फूड के बढ़ते चलन ने लोगों की सेहत पर प्रतिकूल असर डालना शुरू कर दिया है। खासकर बच्चों में पेट से जुड़ी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अस्पतालों की ओपीडी में रोजाना पेट दर्द, गैस, कब्ज और उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर पहुंचने वाले बच्चों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

चिकित्सकों का मानना है कि इसके पीछे असंतुलित खानपान और फास्ट फूड की बढ़ती आदत मुख्य कारण है। पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव यादव के अनुसार पिछले कुछ समय में 6 से 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों में पेट संबंधी रोगों के मामलों में 25 से 30 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई है।
बच्चे नियमित रूप से पिज्जा, बर्गर, चाऊमीन, पैकेटबंद स्नैक्स और कोल्ड ड्रिंक का सेवन कर रहे हैं। इन खाद्य पदार्थों में फाइबर और आवश्यक पोषक तत्वों की कमी होती है जबकि वसा, नमक और मसालों की मात्रा अधिक होती है। इससे पाचन तंत्र पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन


मोटापा और डायबिटीज का भी बढ़ रहा खतरा
विशेषज्ञों का कहना है कि जंक फूड के अधिक सेवन से बच्चों में मोटापा, एसिडिटी, गैस की समस्या और यहां तक कि टाइप-2 डायबिटीज के लक्षण भी सामने आने लगे हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से बच्चे जल्दी बीमार पड़ रहे हैं। कई मामलों में बच्चों को लंबे समय तक दवाइयों का सहारा लेना पड़ रहा है।


अभिभावकों को सतर्क रहने की जरुरत
डॉ. गौरव यादव ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों के खानपान पर विशेष ध्यान दें। घर का ताजा और संतुलित भोजन, हरी सब्जियां, फल और पर्याप्त पानी को दैनिक आहार में शामिल करें। बाहर के तले-भुने और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें