फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: न्यायिक अधिकारियों ने दिया संवैधानिक मूल्यों का संदेश

Mon, 17 Aug 2026 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला न्यायालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंदर सिंह वधवा की अध्यक्षता में मनाया गया। समारोह में जिला न्यायालय के सभी न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंदर सिंह वधवा ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के साथ नागरिकों के लिए संवैधानिक मूल्यों और कर्तव्यों का पालन करना भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से संविधान के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
सीजेएम डॉ. रेणु सोलखे ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सुलभ और समान न्याय उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

समारोह के दौरान न्यायालय कर्मचारियों ने देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और देशभक्ति का रंग भर दिया। समारोह का समापन राष्ट्रप्रेम, संवैधानिक मूल्यों और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ। डीएलएसए के सदस्य, पैनल अधिवक्ता, पैरा लीगल वॉलंटियर (पीएलवी) और अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें