फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में जेजेपी युवा और इनसो ने सौंपा ज्ञापन

Tue, 21 Jul 2026 04:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते नेता। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस के प्रयोग के विरोध में जेजेपी युवा इकाई और इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) के पदाधिकारियों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री के नाम सीटीएम को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान जेजेपी युवा जिला अध्यक्ष ज्योति सांगवान और संगठन पदाधिकारियों ने मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने भविष्य में लोकतांत्रिक तरीके से किए जाने वाले शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के दौरान अनावश्यक बल प्रयोग पर रोक लगाने की मांग भी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक और छात्र को अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखने का संवैधानिक अधिकार है। छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक भावना के विपरीत है। उन्होंने घायल छात्रों को बेहतर उपचार और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की। इस अवसर पर इनसो जिला अध्यक्ष आजाद पटेल, एडवोकेट सत्येंद्र झाबुआ, नरेंद्र लांबा, सन्नी ततारपुर, योगेश पटेल, रोहित सांगवान, राज सांगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें