फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सुंदरोज विद्यालय में किया गया पौधरोपण

विज्ञापन
स्कूल में पौधरोपण करते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालय सुंदरोज में मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण प्रेमी अध्यापक सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर परिसर में पौधे लगाए। उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि सुरेश कुमार विद्यालय परिसर में करीब 500 पौधे लगाकर वर्षों से उनका संरक्षण कर रहे हैं। इनमें अधिकांश अब छायादार पेड़ बन चुके हैं। उन्होंने इसे पर्यावरण संरक्षण का अनुकरणीय उदाहरण बताया। विद्यार्थियों ने भी विद्यालय व घर के आसपास पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें