फोटो: 10रेवाड़ी। शहर में राजेश पायलट चौक पर नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष ज्योति सांगवान का सम्
रेवाड़ी। जननायक जनता पार्टी की ओर से राजेश पायलट चौक रेवाड़ी में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय पंच द्वारा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 6 नवंबर को जाट धर्मशाला में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन पर विचार-विमर्श कर रुपरेखा को तैयार करना था।
बैठक में बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व डिप्टी सीएम हरियाणा दुष्यंत सिंह चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला रहेंगे। बुधवार को पार्टी के पदाधिकारियों की ओर से नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष ज्योति सांगवान का पुष्पमाला पहनाकर मान सम्मान किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश संयुक्त सचिव भूप सिंह रसियावास, प्रदेश कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य धर्मपाल देशवाल, प्रदेश सचिव किसान सेल भीम सिंह हरचंदपुर, जिला अध्यक्ष महिला सुमन शर्मा, जिला अध्यक्ष किसान सेल जगदीश नेहरा प्राणपुर, जिला उपाध्यक्ष सचिन ढींगरा सहित अन्य कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।