फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया दिग्विजय का जन्मदिन

Tue, 20 Feb 2024 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जननायक जनता पार्टी (जजपा ) के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला के जन्मदिन पर मंगलवार को पार्टी के जिला प्रवक्ता अमन जून कार्यकर्ताओं के साथ गोशाला पहुंचे और गायों को गुण व चारा खिलाया। इस दौरान दिग्विजय चौटाला की लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद शहर के मॉडल टाउन स्थित कार्यालय में केक काटा गया।
विज्ञापन

अमन जून ने कहा कि दिग्विजय चौटाला अपने पिता डाॅ. अजय सिंह चौटाला के बताए मार्ग चलते हुए जनसेवा के कार्यों में जुटे हैं। अब वह मार्च में जननायक कबड्डी वर्ल्ड कप डबवाली में करवाने जा रहे हैं। इस सर्कल कबड्डी में छह देशों की टीमें भाग लेंगी। इस मुहिम से वह युवाओं को नशे एवं अपराध से दूर करने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। इससे पहले पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की स्मृति में जनवरी में कॉस्को बॉल ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करवाई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें