संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। बाबा रतिराम धर्मशाला में रविवार को हुई जननायक जनता पार्टी (जजपा) की जिलास्तरीय बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। इस दौरान जिला प्रभारी दलबीर धनखड़ ने कहा कि पार्टी ने सदस्यता अभियान शुरू की है। इसके तहत हर हलके में 5 हजार नए सदस्य पार्टी से जोड़े जाएंगे।
दलबीर धनखड़ ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने नए साथियों को सदस्यता ग्रहण कराएं जिससे कि पार्टी और मजबूत बन सके। उन्होंने कहा कि जजपा ने 15 जून से 31 जुलाई तक सदस्यता अभियान चलाया है जिसे पूरा करना है।
जिला प्रधान विजय पंच ने कहा प्रत्येक कार्यकर्ता शहर, गांवों और छोटी से छोटी ढाणी की गलियों तक में सदस्यता अभियान चलाएंगे। पुराने साथी किसी कारणवश हमें छोड़ गए थे, उन्हें मनाकर सदस्यता ग्रहण कराएंगे। ज्यादा से ज्यादा नए सदस्य जोड़ने का काम करेंगे।
बैठक में नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस मौके पर प्रवक्ता मंगलेश्वर, उपेंद्र सिंह, हल्का प्रधान मनोज चौधरी सरपंच, भूप सिंह रसियावास, बिमला चौधरी, शीशराम चौकन, झम्मन सिंह बिदावास, किशनचन्द, हुकुम सिंह पहलवान बावल, जगदीश प्राणपुरा, सुमन शर्मा, मौजूद रहे।