फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दुष्यंत चौटाला से मिले जेजेपी-इनसो पदाधिकारी

Sat, 01 Aug 2026 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मुलाकात करते कार्यकर्ता। स्त्रोत: कार्यकर्ता
विज्ञापन
रेवाड़ी। जननायक जनता पार्टी (जजपा) और इसकी छात्र इकाई इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) के पदाधिकारियों ने प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव के नेतृत्व में दिल्ली में पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मुलाकात की। इस दौरान संगठन विस्तार, छात्र हितों और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

आजाद पटेल को इनसो जिला अध्यक्ष और सत्येंद्र झाबुआ को इनसो प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उन्होंने पूर्व उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का विश्वास दिलाया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। चौटाला ने गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक मजबूत ढांचा तैयार करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने पर भी जोर दिया। इनसो जिला अध्यक्ष आजाद पटेल और प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येंद्र झाबुआ ने संयुक्त रूप से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वे सौंपी गई जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने छात्र हितों, शिक्षा, रोजगार और युवाओं के अधिकारों से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर संगठन की आवाज उठाने का संकल्प लिया।
अभिमन्यु राव ने कहा कि रेवाड़ी संगठनात्मक रूप से मजबूत हो रहा है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय सचिव रविंद्र सांगवान, लविंद्र यादव, संदीप खोरी, कैप्टन पूरन सिंह चौहान, राजू चौधरी, योगेश पटेल बखापुर, महिपाल रावत, रवि रावत, जोखी चौहान, राणसिंह रूध, अमन राव, रिंकू बहरामपुर भड़ंगी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें