फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हाईटेक जेल में बैरक का गेट खोलने को लेकर बंदियों के दो गुट भिड़े, तीन घायल, 9 पर FIR दर्ज

Fri, 31 Jul 2026 04:18 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत

सार

जांच अधिकारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचकर घायलों के मेडिकल दस्तावेज प्राप्त किए गए। डॉक्टर की अनुमति के बाद घायलों के बयान दर्ज किए गए। अगले दिन जिला जेल पहुंचकर अन्य घायलों के बयान लेने के साथ घटनास्थल का निरीक्षण भी किया गया।
विज्ञापन
रेवाड़ी जिला जेल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी की हाईटेक जेल में बैरक का गेट पहले खोलने को लेकर हवालातियों के दो गुटों में झड़प हो गई। बैरक नंबर-2 और 3 के गेट खुलते ही दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले, जिसमें करीब एक दर्जन हवालाती घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गांव माजरा के सरपंच रविंद्र हाथी गुट और रोशन पक्ष के बीच पहले गेट खोलने को लेकर विवाद हुआ था। घटना ने एक बार फिर हाईटेक जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उप-सहायक अधीक्षक जेल परमिंद्र भारद्वाज की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने रविंद्र समेत नौ नामजद और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गिनती करने के समय शुरू हुई मारपीट

जिला जेल के उप-सहायक अधीक्षक प्रमेंद्र भारद्वाज ने सदर थाना में शिकायत दी है कि 29 जुलाई को दोपहर करीब तीन बजे जेल में बंदियों की गिनती खुलने के तुरंत बाद ब्लॉक संख्या-3 में बंद हवालाती बधवाड़ी (गुरुग्राम) निवासी रोशन, हवालाती मुक्तीवाड़ा (रेवाड़ी) निवासी वेदप्रकाश और गुज्जरवाड़ा (रेवाड़ी) निवासी इन्द्र के साथ ब्लॉक संख्या-2 और 3 में बंद कुछ अन्य बंदियों ने मारपीट कर दी।

आरोपितों में जिला महेंद्रगढ़ के गांव ऊंची भांडोर निवासी सचिन, भूरी निवासी दीपक, गुज्जरवास निवासी तरुण, काठवास (कोटपूतली-बहरोड़) निवासी साहिल, माजरा (रेवाड़ी) निवासी शीशपाल, ऊंची भांडोर निवासी नवीन, प्रतापपुर (कोटपूतली-बहरोड़) निवासी सोनू, नसीरपुर बागड़ (सोनीपत) निवासी साहिल, माजरा (रेवाड़ी) निवासी रविंद्र सहित अन्य बंदी शामिल हैं। मारपीट बढ़ने पर जेल गार्ड ने हल्का बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को अलग किया।
विज्ञापन


घटना में घायल रोशन, वेदप्रकाश और इन्द्र को जेल चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज देने के बाद सुरक्षा एस्कॉर्ट के साथ नागरिक अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने उनका मेडिकल परीक्षण किया। पुलिस को प्राप्त मेडिकल रिपोर्ट में इन्द्र के शरीर पर चार तथा रोशन के शरीर पर तीन और वेदप्रकाश के शरीर पर दो चोटें दर्ज की गईं।

डॉक्टर की अनुमति के बाद घायलों के बयान दर्ज किए

जांच अधिकारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचकर घायलों के मेडिकल दस्तावेज प्राप्त किए गए। डॉक्टर की अनुमति के बाद घायलों के बयान दर्ज किए गए। अगले दिन जिला जेल पहुंचकर अन्य घायलों के बयान लेने के साथ घटनास्थल का निरीक्षण भी किया गया। शिकायत, घायलों के बयान, गवाहों के कथन और मौके के निरीक्षण के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई।

माजरा के सरपंच रविंद्र हाथी के बीच सुर्खियों में रहा विवाद

बता दें कि जनवरी-फरवरी में भालखी के सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र उर्फ धौलिया और माजरा के सरपंच रविंद्र हाथी के बीच विवाद काफी सुर्खियों में रहा था। विवाद की शुरुआत सीवर समस्या को लेकर हुई थी। 19 जनवरी को रविंद्र ने धौलिया और उसके साथियों पर हमले का आरोप लगाया था। इसके बाद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह से लौटते समय माजरा फ्लाईओवर के पास धौलिया पर हमला किया गया। मौके से पुलिस को मैगजीन भी मिली थी। हमले में घायल धौलिया की एक टांग कट गई थी। मामले में अब तक रविंद्र हाथी सहित 13 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

मामले में सदर थाना एसएचओ राकेश कुमार ने बताया कि जेल में बंदियों के आपस में मारपीट की शिकायत मिली थी। उस शिकायत पर पुलिस ने 9 नामजद पर एफआईआर दर्ज की है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें