फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभूषण विक्रेता दो भाईयों व पिता पर तीन फायरिंग व लूट की वारदात के 24 घंटे बाद भी बदमाशों को नहीं पकड़ सकी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार रात को जेवरात लेकर घर जा रहे आभूषण विक्रेता दो भाईयों व पिता पर फायरिंग कर लूटपाट की घटना के बाद से शहर के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। वारदात के बाद करीब 24 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के गांधी नगर निवासी पुनित जैन अपने भाई सचिन जैन व पिता देवेन्द्र कुमार के साथ दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। पुनित व उनके पिता देवेंद्र एक स्कूटर पर थे और पीछे सचिन बाइक पर आ रहा था। दुकान से कुछ दूरी पर चलने के बाद ही एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाशों ने देवेंद्र के हाथ से थैला छीनने की कोशिश की। शोर मचाया तो बदमाशों ने फायरिंग करते हुए थैला छीन लिया। इसी बीच पीछे आ रहे सचिन ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की। बदमाशों ने चंद सेकेंड में ही सचिन और पुनित दोनों भाईयों पर तीन राउंड फायर कर दिए। गनीतम रही की किसी को गोली नहीं लगी।
हिरासत में लेकर पूछताछ जारी
वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों का अभी तक सुराग नहीं लगा है, लेकिन अपराधिक किस्म के कुछ लोगों को पुलिस टीमों ने हिरासत में लेकर पूछताछ की है। फिलहाल कोई अहम सबूत हाथ नहीं लगा है। एसपी ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए रेवाड़ी सीआईए की टीम को भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की ओर से अपराधियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
संजय कुमार, एसएचओ, शहर थाना पुलिस।
फोटो-21
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें